International Newshighlight

Nepal में सोशल मीडिया बैन होने पर गुस्साए युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस फायरिंग में 10 की मौत, सैकड़ों घायल

हाल ही में नेपाल(Nepal) सरकार की तरफ से कई सोशल मीडिया(Social Media) प्लेटफॉर्मों पर रोक लगाई गई। इसी फैसले के बाद आज सोमवार को राजधानी काठमांडू के साथ-साथ देश के कई और इलाकों में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन(Protest) किया। गुस्साए लोग नपाल की संसद में भी घुस गए। जिसके चलते पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी। जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने पर गुस्साए युवाओं का प्रदर्शन

भारी प्रदर्शन को देखते हुए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाली अखबार रिपब्लिका के मुताबिक युवा प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस की तरफ से हवा में फायरिंग की गई। रबर की गोलियों के इस्तेमाल से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए। जिसमें तीन पत्रकार भी शामिल है।

international news

ये भी पढ़ें:- Nepal में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप्प!, बैन हुए Youtube, Fb और Instagram, WhatsApp समेत 26 एप्स

पुलिस फायरिंग में 10 की मौत

हालात बिगड़ने पर सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए गए है। युवा गेट फांदकर न्यू बानेश्वर स्थित संघीय संसद परिसर में घुस गए है।

protests-erupt-as-social-media-ban-in nepal

नेपाल सरकार ने इन एप्स को किया बैन

बता दें कि चार सितंबर को नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, और X समेत 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगा दिया था। बता दें कि नेपाल में टिकटॉक, वाइबर, निम्बज, विटक और पोपो लाइव आदि कंपनियों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button