Big NewsUdham Singh Nagar

प्रोफेसर पर लगा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, लड़कियों से करता था छेड़छाड़

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक शिक्षक ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यहां एक शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ कर उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाता था।

छात्राओं से छेड़छाड़ कर बनाता था धर्म बदलने का दबाव

आदर्श राजकीय इंटर कालेज झनकट में अंग्रेजी के प्रवक्ता ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। शिक्षक छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी करता था।

इसके साथ ही शिक्षक छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता था। इस बात की भनक जब छात्राओं के अभिभावकों को लगी तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के साथ मिलकर कालेज पहुंच हंगामा शुरू कर दिया।

SDM ने मौके पर पहुंच शांत कराया मामला

अभिभावकों के स्कूल पहुंच कर हंगामे के खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रवक्ता के मुस्लिम समुदाय का होने के पुलिस का पता चला तो पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद एसडीएम के मौके पर पहुंच समझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

आरोपित के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

मिली जानकारी के मुताबिक छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं ने गुरुवार को अपने परिजनों को इस बारे में बताया था। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित प्रवक्ता नफीस अहमद के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का बनाता था दबाव

मिली जानकारी के मुताबिक काफी समय से प्रवक्ता छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा है। लेकिन अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन आज हुए हंगामे के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में पुलिस को तहरीर दी।

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रवक्ता नफीस अहमद छेड़छाड़ के साथ ही उन पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाता है। किसी को बताने पर फेल कर देने की धमकी भी देता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button