highlightPauri Garhwal

पौड़ी महोत्सव में प्रियंका महर के गानों ने मचाई धूम, लोक गायिका के गीतों पर झूमे दर्शक

पौड़ी जिले व्यापार सभा द्वारा आयोजित पौड़ी महोत्सव की दूसरी संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर की टीम द्वारा बॉलीवुड, गढ़वाली और कुमाऊंनी शो का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक भी रामलीला मैदान में इस शो को देखने के लिए पहुंचे।

पौड़ी महोत्सव में प्रियंका महर के गानों ने मचाई धूम

पौड़ी महोत्सव की दूसरी संध्या पर लोक गायिका प्रियंका महर ने अपने गीतों से समां बांध दिया। प्रियंका महर के गानों पर दर्शक घूमते हुए नजर आए। आयोजित कार्यक्रम में बताओ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी की मौजूदगी रही। उन्होंने भी व्यापार सभा की इस पहल को सराहनीय बताया।

व्यापार सभा द्वारा की गई ये पहल सराहनीय

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने कहा कि शहर में शरदोत्सव कुछ वर्षों से नहीं हो पाया। बताया कि व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ संस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के लिए व्यापार सभा द्वारा की गई ये पहल सराहनीय है।

उन्होंने शहर हित में इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक बताया। प्रियंका महर के गानों में इस दौरान युवा घूमते हुए नजर आए। तो वही पुलिस प्रशासन भी सामाजिक तत्वों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अलर्ट मोड पर इस दौरान नजर आया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button