Big NewsNainital

रामनगर में प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल, अंकिता के हत्यारों को किसने दिया संरक्षण

कांग्रेस की स्टार प्रियंका गांधी प्रचारक नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने अंकिता भंडारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल पूछा कि अंकिता के हत्यारों को किसने संरक्षण दिया।

अंकिता के हत्यारों को किसने दिया संरक्षण

अंकिता भंडारी का मुद्दा प्रियंका गांधी ने उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने जनता से कहा कि अगली बार पीएम मोदी उत्तराखंड आएं तो उनसे ये सवाल जरूर पूछना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी नारी सम्मान की केवल बातें करती है।

पीएम मोदी से पूछिए नारी शक्ति का मतलब क्या है ?

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब एक फौजी की पत्नी का वस्त्र हरण किया गया उसके गुनहगारों को संरक्षण किसने दिया। ओलंपिक जीतने वाली महिलाएं जब सड़क पर बैठी अत्याचार के लिए जब उन्होंने आवाज उठाई तो तब पीएम मोदी कहां थे। पीएम मोदी से पूछिए नारी शक्ति का मतलब क्या है ?

अग्निवीर योजना को बताया वाहियात स्कीम

प्रियंका गांधी अग्निवीर योजना को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से हजारों युवा हर साल सेना में जाने की तैयारी करते हैं लेकिन अग्निवीर योजना उन युवाओं का सपना तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button