Entertainment

भारत में Priyanka Chopra ने सेलिब्रेट की होली, बेटी मालती और पति निक के साथ फोटोज हो रही वायरल

Priyanka Chopra Holi Party: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज कल अपनी पूरी फैमिली के साथ इंडिया आई हुई है। हाल ही में अपने पति निक जोनस(Nick Jonas) और बेटी मालती (Maltie Marie Chopra Jonas) के साथ अभिनेत्री अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंची थी। ऐसे में होली का त्यौहार भी अभिनेत्री ने यहीं सेलिब्रेट किया। अपने परिवार को साथ प्रियंका ने जमकर होली खेली। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की होली सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra ने परिवार संग खेली होली

प्रियंका चोपड़ा ने भारत में बेटी मालती और पति निक के साथ रंगों का त्यौहार मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका ने बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है। तो वहीं दूसरी फोटो में वो निक के साथ डांस करती नज़र आ रही है।

होली पर प्रियंका ने सफेद सूट पहना हुआ था। तो वहीं बेटी मालती को प्रियंका ने सफेद ड्रेस के साथ टोपी पहनाई हुई थी। इस दौरान निक भी सफ़ेद कुर्ता-पायजामा में नज़र आए। तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली का त्यौहार सेलिब्रेट करती नज़र आई।

अयोध्या में भगवान राम के किए दर्शन

बता दें की हाल ही में प्रियंका ने राम लला के दर्शन किए थे। अभिनेत्री पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती मेरी के साथ अयोध्या पहुंची थी। तो वहीं अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल रिलीज़ हुई थी। जिसके बाद खबरों की माने तो वो बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button