Haridwar NewsUttarakhand

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम जेल में पहुंची। पुलिस ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवा दिया है।

अचानक बिगड़ी कैदी की तबियत

जानकारी के मुताबिक जेल प्रशासन ने बताया की ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद निवासी मेहमूद का बेटा नूर अहमद (74) को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। नूर अहमद करीब 12 साल से जेल में सजा काट रहा है। सोमवार सुबह नूर अहमद नमाज पढ़ने के लिए उठा। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और वो जमीन में गिर पड़ा।

आनन फानन में बंदी रक्षक तत्काल जेल के अंदर बने अस्पताल में कैदी को उपचार के लिए लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने प्रशासन और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

हृदय गति रुकना बताई जा रही मौत की वजह

तहसील से नायब तहसीलदार आरके नौटियाल और सिडकुल थाना से दरोगा बलवंत जेल में पहुंचे। नायब तहसीलदार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार आरके नौटियाल ने बताया कि कैदी की मौत हृदय गति रुकने से बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें