Big NewsChar Dham Yatra 2026

बढ़ते VIP कल्चर को लेकर तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी, केदारनाथ में लगाए BKTC अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे

केदारनाथ धाम में आज बीकेटीसी (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का आक्रोश फूट पड़ा। तीर्थ पुरोहितों में चारधाम में बढ़िते वीआईपी कल्चर को लेकर गुस्सा है।

तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ में लगाए BKTC अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे

केदारनाथ धाम में आज तीर्थ-पुरोहितों ने चारधाम में बढ़ते वीआईपी कल्चर को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लागए। तीर्थ पुरोहितों ने अध्यक्ष से तुरंत VIP एंट्री को बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि विशेष लोगों को दी जा रही प्राथमिकता से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में VIP दर्शन पर रोक!, शासन ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार ने लगाई है VIP दर्शन पर रोक

बता दें उत्तराखंड सरकार ने पहले एक महीने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई है। इसके बावजूद भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन सुचारु रूप से जारी है। बीते दिन पहले मशहूर गायक कैलाश खेर ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जबकि आज गौतम अडानी बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों में उबाल बढ़ गया और उन्होंने बीकेटीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें