Big NewshighlightNational

राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द, तीरथ रावत समेत उत्तराखंड के तमाम सांसद पहुंचे बिपिन रावत के घर

Air force helicopterदिल्ली : वायुसेना का विमान तमिलनाडू के कुन्नूर में हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी मिली है कि विमान में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे। 13 लोगों की मौत की खबर है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सीडीएस को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

वहीं इस बीच बड़ी खबर है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। ये कार्यक्रम मुंबई में होना था जिसे रद्द कर दिया गया है। वहीं बता दें कि बिपिन रावत के दिल्ली स्थित घर में उनके रिश्तेदारों और दोस्तों का जमावड़ा लग गया है। घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जानकारी मिली है कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत समेत सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सांसद माला राज लभ्मी शाह बिपिन रावत के घर पहुंचे हैं।

Back to top button