National

महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रतिक्रिया, जानें यहां

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में एशिया प्रशांत फोरम की 28 वीं वार्षिक आम बैठक और द्वीवार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें नए संसद भवन में महिला आरक्षण विधेयक पर भी अपना बयान दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया समर्थन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हम इसका पूर्ण समर्थन करते हैं। लैंगिक न्याय के लिए यह हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी। हमने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए न्यूनतम 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया है। राज्य विधानसभाओं और राष्ट्रीय संसद में महिलाओं के लिए समान आरक्षण प्रदान करने का प्रस्ताव अब आकार ले रहा है, जो कि हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी।

Back to top button