National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के बदले राज्यपाल, पढ़ें यहां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राष्ट्रपति ने पुडुचेरी और चंडीगढ़ के उपराज्यपाल के साथ-साथ तेलंगाना, राजस्थान, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेद्यालय, महाराष्ट्र और मणिपुर के राज्यपाल बदले हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात जारी प्रेस विज्ञ्पति में कहा गया है कि के. कैलाशनाथन को उनके कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इन राज्यों में इन्हें मिला राज्यपाल का पद

  • इसी के साथ राजस्थान का राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को बनाया गया है।
  • तेलंगाना का राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को नियुक्त किया गया है।
  • सिक्किम का राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को बनाया गया है।
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
  • रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।
  • सी.एच.विजयशंकर को मेद्यालय का राज्यपाल बनाया है।
  • इसी के साथ तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

असम और सिक्कम में इन्हें बनाया राज्यपाल

वहीं असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Back to top button