Big NewsDehradun

सहारनपुर का बदमाश देहरादून में गिरफ्तार, देसी तमंचे बरामद

Aropi arrest in dehradun

देहरादून : देहरादून की प्रेम नगर थाना पुलिस ने सहारनपुर पुलिस का काम आसान कर दिया है जी हां पुलिस ने सहारनपुर के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है उसके बाद से देसी तमंचा भी बरामद हुए हैं। जानकारी मिली है कि बदमाश के खिलाफ सहारनपुर में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष धनराज बिष्ट ने बताया कि चौकी झाझरा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से धूलकोट की तरफ से सिद्धूवाला की तरफ आ रहा है, जिसके पास देसी तमंचा है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पर झाझरा चौकी पुलिस ने बंसीवाला पुल के पास बाइक सवार को रोककर उसकी तलाश ली तो उसके पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस व 11 खाली कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवोजे निवासी आवास विकास कॉलोनी, सहारनपुर बताया। आरोपित ने बताया कि तमंचे से वह डराने धमकाने व डरा धमकाकर पैसे वसूलने का काम करता है।

एसओ ने जानकारी दी कि जांच में सामने आया है कि नवोजे सहारनपुर का बड़ा बदमाश है। उसके खिलाफ थाना सदर सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा सहारनपुर में हत्या का प्रयास के दो मुकदमे और गुंडा एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।

Back to top button