Nationalhighlight

‘मैं गला काट देता…’, किसने दी Premanand Maharaj को जान से मारने की धमकी, मच गया बवाल

Premanand Maharaj Receives Death Threats: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। उनको जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रेमानंद महाराज(Premanand Ji Maharaj) को जान से मार देने की धमकी दी गई है। एक युवक ने पोस्ट शेयर कर उन्हें धमकी दी है। जिसके बाद ये इंटरनेट पर वायरल हो गया। आरोपी ने कहा कि ‘अगर वो (प्रेमानंद जी महाराज) मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता।’

प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी Premanand Maharaj Receives Death Threats

खबरों की मानें तो सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने एक फोसबुक पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में लिखा, “पूरे समाज की बात है! मेरे घर की बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और मैं उसकी गर्दन उतार लेता।” वैसे ही प्रेमानंद महाराज अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। ऐसे में इस पोस्ट पर प्रेमानंद महाराज को धमकी देने वाले मामले ने तूल पकड़ ली। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:- कौन है सही, अनिरुद्धाचार्य या अखिलेश ?, ये है भगवान श्री कृष्‍ण का सबसे पहला नाम

महिलाओं पर दिए बयान की वजह से मचा था बवाल

बताते चलें कि हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने युवाओं खासकर महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। इसमें वो युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह देते नजर आए थे। साथ ही उन्होंने बढ़ते गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड वाले कल्चर को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए थे। यहीं समाज के कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके चलते ये विवाद खड़ा हो गया। डिटेल में प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा जानने के लिए यहां क्लिक करें


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button