Entertainmenthighlight

Salaar Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही प्रभास की ‘सालार’, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 2: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ आखिरकार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में फिल्म की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में जानते है की फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

दूसरे दिन का कलेक्शन (Salaar Collection Day 2)

फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है। पहले दिन फिल्म ने 90.7 करोड़ की कमाई की है। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 55 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इसी के साथ देशभर में फिल्म का कलेक्शन 145. 70 करोड़ हो गया है। बता दें की सालार इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

शाहरुख की ‘जवान’ को छोड़ा पीछे

प्रभास की पिछली काफी सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में अब सालार से अभिनेता ने जबरदस्त कमबैक किया है। फिल्म के डायरेक्शन और अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।

फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग कर शाहरुख़ की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। सालार ने 90.7 करोड़ की कमाई की। तो वहीं पहले दिन ‘जवान’ ने 75 करोड़ की कमाई की।

”सालार” की स्टार्सकास्ट

‘सालार’ को प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी और पृथ्वीराज समेत कई कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button