Uttarakhand Weather UpdateBig News

अगले 24 घंटों में इन दो जिलों में बर्फबारी की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राजधानी देहरादून और उत्तर काशी के 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है. जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी. ऐसे में आम-जनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है.

28 दिसंबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 28 दिसंबर यानी की कल भी 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. बता दें बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के सर्ग 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये तापमान बीते 10 सालों में सबसे कम रहा.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button