Entertainment

Ponniyin Selvan 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ऐश्वर्या राय की फिल्म, मूवी देखने के लिए देने होंगे पैसे

ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की  फिल्म ”Ponniyin Selvan 2″ हालही में रिलीज़ हुई थी। जहा फिल्म  ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। लेकिन पहले पार्ट के मुकाबले ये फिल्म ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाई।

Ponniyin Selvan part 2 इस प्लेटफार्म पर हुइ रिलीज़

इस फिल्म के पार्ट वन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो चुकी है।दर्शक इस फिल्म का मजा OTT प्लेटफार्म पर उठा सकते है। मणि रत्नम द्वारा निर्देशित ये फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुकी है।

दर्शक इस फिल्म के OTT पर रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अब फिल्म अमेज़न पर देखी जा सकती है।  लेकिन फिल्म को देखने के लिए आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। थिएटर की तरह ही इस फिल्म को आपको ऐसों में देखना होगा। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंट के लिए उपलब्ध कराइ गई है।

चुकाने होने इतने पैसे

पोन्नियिन सेल्वन-2 को देखने के लिए दर्शकों को फिल्म रेंट पर लेनी होगी। इस फिल्म के लिए उन्हें 399 रुपए देने होंगे। फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग कब की जाएगी, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम द्वारा किया गया है। ये फिल्म चोल साम्राज्य के इतिहास पर बनी है। इस फिल्म की कहानी रानी नंदिनी के बदले के ऊपर है। फिल्म में ऐश्वर्या राय का डबल रोल है।

बॉक्स ऑफिस पर Ponniyin Selvan part 2 फिल्म की कमाई

ऐश्वर्या की ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस में फिल्म का कलेक्शन 175 करोड़ का रहा।

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 202 करोड़ का था। फिल्म ने दुनियाभर में 332 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में ऐश्वर्या और चियान विक्रम के साथ तृषा कृष्णन, शोभिता धुलिपाला आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।

Back to top button