लखनऊ: लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वोट किया है। लखनऊ में मायावती का वोट डालना इस बार बेहद खास है। असल बात यह है कि लखनऊ सीट से बसपा का कोई प्रत्याशी ही नहीं है। बल्कि बसपा ने यह सीट समाजवादी पार्टी (सपा) की के लिए छोड़ दी थी, जिस पर सपा से पूनम सिन्हां मैदान में हैं। इसलिए माना जा रहा है कि जाहिरतौर मायावती ने सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल को वोट दिया होगा।
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा ने करीब 26 साल बाद साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले 1993 में सपा और बसपा गठबंधन करके यूपी विधानसभा साथ चुनाव साथ लड़े थे। लेकिन, 1995 में गेस्ट हाउस कांड के बाद दोनों दल एक दूसरे से दूर हो गए थे। सोमवार को मायावती लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज के बूथ पर वोट डालने पहुंचीं और अपना वोट दिया। माना जा रहा है कि उन्होंने गठबंधन के उम्मीदवार को ही वोट दिया होगा।
लखनऊ संसदीय सीट से बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के सामने सपा उम्मीदवार के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं। साथ ही कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णनम भी मैदान में हैं। इसी साल के शुरुआत में मायावती और अखिलेश यादव ने सपा-बसपा के गठबंधन का ऐलान किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी-शाह के विजय रथ को उत्तर प्रदेश में रोकने के लिए अखिलेश यादव और मायावती ने कहा था कि दोनों पार्टियां गठबंधन कर रही है। बसपा ने 38 तो सपा ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था।