DehradunBig News

महेंद्र भट्ट के बयान से चढ़ा सियासी पारा, बोले BJP के संपर्क में कई विपक्षी विधायक

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। महेंद्र भट्ट के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

BJP के संपर्क में कई विपक्षी विधायक : महेंद्र भट्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। जिसे लेकर भाजपा में उन नेताओं को शामिल करने को लेकर मंथन चल रहा है। महेंद्र भट्ट के इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। बता दें लोकसभा चुनाव से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

महेंद्र भट्ट के बयान से चढ़ा सियासी पारा

लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। महेंद्र भट्ट के इस बयान के बाद हरक सिंह रावत की भाजपा में एंट्री की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। महेंद्र भट्ट का कहना है कि निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कई विपक्षी नेता पाला बदलेंगे।

खत्म नहीं हो रही हरक की मुश्किलें

लोकसभा चुनाव में हरक ने कांग्रेस से हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन इसी बीच पाखरो टाइगर सफारी के भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई और ईडी ने हरक की मुश्किलें बढ़ा दी। ईडी की जांच से ना ही हरक बच पाए और ना उनके करीबी। अब एक बार फिर महेंद्र भट्ट के बयान के बाद सियासी गलियारों में हरक की भाजपा में एंट्री की चर्चाओं ने बल पकड़ लिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button