Big NewsNainital

वाहन से टकराई पुलिसकर्मियों की बाइक, एक की दर्दनाक मौत

breaking uttrakhand newsरामनगर: सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रामनगर के बैलपड़ाव के पास की है। दोनों पुलिसकर्मी नैनीताल से रामनगर आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पुलिसकर्मी देवेंद्र सिंह नेगी नैनीताल में यातायात पुलिस में था तैनात। वो रामनगर स्थित भरतपुरी में बच्चों से मिलने आ रहा था। इस दुर्घटना में घायल दूसरा पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह राणा रामनगर कोतवाली में डायल-112 में तैनात है। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित श्रीवास्तव व कोतवाल रवि कुमार सैनी भी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। आज पास्टमार्टम किया जाएगा।

Back to top button