Haridwarhighlight

पुलिस ने की रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

हरिद्वार पुलिस की ओर से हरकी पैड़ी पर रेहड़ी-पटरी पर पानी की बोतल और प्लास्टिक के उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ।

रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ कार्रवाई

बता दें मंगलवार सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता सुभाष घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस की ओर से रेहड़ी पटरी पर प्लास्टिक की बोतल बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी। जिसे देख कार्यकर्ताओं ने पुलिस का विरोध किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चौकी का घेराव

मामला बढ़ने पर कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव भी किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस बड़े व्यापारियों पर कार्यवाही करना छोड़ छोटे व्यापारियों पर रौब दिखा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button