Big NewsPauri Garhwal News

पौड़ी SSP श्वेता चौबे को मिला स्ट्रांग इनपुट, रेड में कैसिनो का भंडाफोड़, सिपाही सहित 27 अरेस्ट

पौड़ी SSP श्वेता चौबे को मिले एक स्ट्रांग इनपुट के सहारे पौड़ी पुलिस ने रिजॉर्ट में बड़े पैमाने पर चल रहे गैरकानूनी कैसिनो के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया है।

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बने अवैध कैसीनो में देर रात पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस के कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके से जुआ खेलते हुए एक सिपाही समेत 27 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पांच डांसर को भी पुलिस की टीम ने पकड़ा है।

रिजॉर्ट में संचालित कैसिनो में पुलिस की छापेमारी

जानकारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कैसिनो संचालित किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पौड़ी पुलिस ने गुरुवार देर रात जाकर मौके पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश और मोबाइल बरामद किया गए।

जुआ खेलते हुए सिपाही समेत 27 लोग गिरफ्तार

इसके अलावा कैसिनो से जुआ खेलते हुए सिपाही समेत 27 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया है। वही मौके से पांच डांसर को भी पुलिस ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश के चर्चित कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के पौड़ी जनपद में गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में छापेमारी की गई।

मौके से 12 लग्जरी कार बरामद

कैसिनो से जुआ खेलते हुए पुलिस का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है। सिपाही फिलहाल ऋषिकेश में तैनात था। अन्य लोगों की तरह सिपाही के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें मौके से 12 लग्जरी कार भी बरामद हुई है। जिन्हें सीज कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें