Haridwar NewsBig News

बहुत बड़ी खबर : विधायक उमेश कुमार के समर्थकों पर लाठी चार्ज, हालात तनावपूर्ण

रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थकों पर पुलिस ने लक्सर जाते समय लाठीचार्ज कर दिया है. लाठीचार्ज के बाद से हरिद्वार में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं.

विधायक उमेश कुमार के समर्थकों पर लाठी चार्ज

बता दें खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रताप चैंपियन ने विवाद के बाद महापंचायत का ऐलान किया था. हालांकि नेशनल स्पोर्ट्स के मद्देनजर दोनों पक्षों ने महापंचायत स्थगित कर दी थी. खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 31 जनवरी को ब्राह्मण समाज को लक्सर कार्यालय आने के लिए आमंत्रित किया था.

लक्सर जा रहे थे विधायक के समर्थक

खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थन में आज उनके समर्थकों की भीड़ लक्सर की ओर जा रही थी. लक्सर जाते समय उमेश कुमार के समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. बता दें बड़ी संख्या में उमेश कुमार के समर्थक लक्सर जा रहे थे. जिन्हें रोकने की पुलिस कोशिश कर रही थी. समर्थकों के नहीं रुकने पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया.

विधायक को पहले ही हिरासत में ले चुकी है पुलिस

बता दें सुबह विधायक उमेश कुमार देहरादून से लक्सर की तरह जा रहे थे. पुलिस ने विधायक को कानून व्यवस्था का हवाला देकर लच्छीवाला टोल प्लाजा से हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद उमेश कुमार ने अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी. उमेश ने कहा था कि ये लड़ाई दो लोगों की है. कोई किसी भी समाज पर टिप्पणी न करें और आपसी सौहार्द बनाए रखें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें