Haridwar NewsBig News

उत्तराखंड में पहली बार जातीय टकराहट की आहट, MLA उमेश और चैंपियन ने किया महापंचायत का ऐलान

खानपुर के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच की लड़ाई अब वर्चस्व की लड़ाई बन गई है. दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने समाज के लोगों के साथ महापंचायत का ऐलान कर दिया है. दोनों ही नेताओं अपने लोगों को ये बताने की कोशिश में हैं कि उनके साथ गलत हुआ है.

MLA उमेश और चैंपियन ने किया महापंचायत का ऐलान

दोनों नेताओं की गुंडागार्दी इन दिनों उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है. खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच 26 जनवरी को जो कुछ हुआ उससे पूरे प्रदेश में माहौल खराब हो गया है. कानून का मजाक उड़ाते दोनों नेताओं की गुंडागर्दी से लोग दहशत में है. अब दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने-अपने समाज के लोगों को एकत्रित होने का आह्वान किया है.

गुर्जर समाज से किया एकत्रित होने का आह्वान

चैंपियन के अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 29 जनवरी को गुर्जर समाज के लोगों को एकत्रित होने को कहा गया है. बता दें चैंपियन इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी सिंह ने चैंपियन के अकाउंट से पोस्ट कर लिखा ‘जय सर्व समाज, जय गुर्जर समाज, जय लंढौरा रियासत सर्व समाज से निवेदन है कि अन्याय के विरुद्ध हो रही है इस महापंचायत में बुधवार सुबह 10 बजे लक्सर के केवी इंटर कॉलेज पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं.

खानपुर विधायक ने बुलाई बैठक

उधर खानपुर विधायक को कोर्ट से बेल मिल गई है. जमानत से आने के बाद उमेश कुमार ने भी अपने समर्थकों को एकत्रित होने को कहा है. उमेश ने लिखा “31 जनवरी दोपहर 12:30 लक्सर कार्यालय पर सर्व समाज के साथ बैठक में आप सादर आमंत्रित है।” बेल के बाद उमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सत्यमेंव जयते लिखा था. उसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा “ये देवी-देवताओं की भूमि है, जो इसे अपने गुप्तांग पर रखने की बात करेगा उसका हिसाब आज नहीं तो कल होगा ही. जय बद्री-केदार”

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें