Haridwar NewsBig News

पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, नशे की 900 कैप्सूल बरामद

हरिद्वार में बीती रात एक बार फिर पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़

नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान जारी है. गुरुवार रात पुलिस की टीम पथरी क्षेत्र में सुभाषगढ़ बुढ्ढाहेड़ी के पास चेकिंग अभियान चलाये हुए थी. पुलिस को देख बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है. बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नशे की 900 कैप्सूल बरामद

आरोपी की पहचान बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी उतर प्रदेश के रूप में हुई है. घायल तस्कर के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और 900 से अधिक नशे की कैप्सूल बरामद की है. पुलिस के अनुसार आरोपी बिट्टू के ऊपर हरिद्वार जिले में अलग-अलग थानों में लगभग 13 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

नशे के खिलाफ हरद्वार पुलिस का अभियान जारी है. हरिद्वार पुलिस की बुधवार देर रात भी ज्वालापुर में एक नशा तस्कर के साथ मुठभेड़ हुई थी. आरोपी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार नशे की तस्करी करने के लिए आया था. आरोपी के पास से पुलिस ने 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें