Haridwar NewsBig News

पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 100 ग्राम स्मैक बरामद

हरिद्वार पुलिस की बीती रात नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़

घटना बीती देर रात की है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ज्वालापुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे. चेकिंग देख बुलट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जटवाड़ा पुल से रेगुलेटर पुल नहर पटरी की ओर भागने लगे. बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंका. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि दूसरा बदमाश मौका देख फरार हो गया.

फरार तस्कर की तलाश जारी है.

घायल जाकत अली पुत्र केसर अली निवासी बरेली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल घायल बदमाश का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है बदमाश बिना नंबर प्लेट की बुलट मोटरसाइकिल पर सवार थे. पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक की तस्करी के लिए हरिद्वार आए थे. आरोपी के पास से 100 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें