Dehradunhighlight

पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड, JE प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक

देहरादून में चंद्रबनी के सेवला कला में एक युवक ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता टिहरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने किया सुसाइड

घटना शनिवार की है। चंद्रबनी के सेवला कला में एक 22 साल के स्वप्ननील ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता टिहरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है स्वप्ननील JE प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों ने घर के अंदर फंदे से लटकते बेटे को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

प्रसंग बताई जा रही आत्महत्या के पीछे की वजह

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में युवक ने लगाया जहर का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा पिता के नाम भावुक मैसेज

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button