Dehradunhighlight

पुलिस ने बंद किया गांधी पार्क का गेट, ये है बड़ी वजह

breaking uttrakhand newsदेहरादून: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बीच पुलिस ने गांधी पार्क का गेट बंद कर दिया। लोग अब यहां गेट पर प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे, बल्कि सीधे भीतर जा सकेंगे। दूसरी ओर, शहर में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

कुछ जगहों पर प्रदर्शन की सूचना से पुलिस सतर्क हो गई है। राजधानी में सीएए के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग गांधी पार्क से लेकर नेहरू कॉलोनी तक प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सुबह कांग्रेस ने गेट पर प्रदर्शन किया। इसमें कई संगठनों के पहुंचने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। गांधी पार्क के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। इसके साथ ही पूरे गेट को बेरिकेडिंग से कवर कर दिया गया।

Back to top button