Big News : पुलिस ने किया बच्चा चोर गैंग का खुलासा, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने किया बच्चा चोर गैंग का खुलासा, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Yogita Bisht
2 Min Read
khulasa

रूड़की पुलिस ने बच्चा चोर गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सहित छह लोग गिरफ्तार कर एक बच्चे को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस ने किया बच्चा अपहरण गैंग का खुलासा

रुड़की के कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बच्चा चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बच्चा सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही दो अन्य बच्चे भी गैंग की ओर से बेचने की जानकारी सामने आई है।

बीते दिनों में छह महीने का बच्चा हो गया था चोरी

बता दें की 29 तारीख को कलियर निवासी साजिदा द्वारा शिकायत करते हुए बताया गया था की दरगाह परिसर में सोते समय अज्ञात चोर के द्वारा उनका छह महीने का बच्चा चोरी कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस की जांच में सामने आया कि साजिदा के गर्भकाल के दौरान ही कथित पति-पत्नी अशफाक और नजमा के साथ सुजाता नाम की महिला के द्वारा बच्चे की खरीद-फरोख्त के लिए साजिदा से संपर्क किया गया था। लेकिन उसने बच्चा बेचने से इंकार कर दिया था।

जांच के दौरान पुलिस के द्वारा अशफाक नजमा और सुजाता से पूछताछ की गई। तो तीन बच्चों को बेचने की बात सामने आई। पुलिस द्वारा इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।