National

PNB की महिला अफसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में IPS समेत 3 का लिखा नाम

ips ashish tiwariअयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक की महिला अफसर श्रद्धा गुप्ता ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। इससे अयोध्या पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया वो इसलिए क्योंकि पुलिस को मिले सुसाइड नोट में महिला ने एक आईपीएस और एक पुलिसकर्मी और विवेक गुप्ता नाम के युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही सुसाइड नोट में विवेक गुप्ता नाम के युवक का भी जिक्र है। मृतका के किराए के कमरे में रहती थी। मृतका का परिवार लखनऊ में रहता था।

विवेक गुप्ता से हुई थी शादी तय

इस घटना से यूपी पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि मृतका श्रद्धा गुप्ता (28) लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली थी जो पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या में स्केल वन अफसर थीं। यह मामला अयोध्या के कोतवाली नगर के खवासपुरा इलाके का है। जहां श्रद्धा गुप्ता (28) नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पीएनबी बैंक में पीओ की पोस्ट पर थी। विवेक गुप्ता के साथ श्रद्धा की शादी फिक्स हुई थी लेकिन वो किसी कारण टूट गई थी। जानकारी मिली है कि विवेक कभी कबार श्रद्धा के परिवार से मिलने आता जाता रहता था।

दूधवाले ने दी थी मकान मालिक को सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब सुबह दूधवाला मृतका के कमरे के बाहर दूध देने आया तो अंदर से मृतका ने दरवाजा नहीं खोला। इसकी सूचना दूधवाले ने मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने अनहोनी की आशंका होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़की तोड़कर शव को को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला।

मम्मी पापा के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

मृतका ने पापा-मम्मी के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा था जो की अंग्रेजी में लिखा था। सुसाइड नोट में मृतका ने विवेक गुप्ता, पुलिस कर्मचारी अनिल रावत और आईपीएस आशीष तिवारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इनमें आशीष तिवारी पूर्व में अयोध्या जनपद के एसएसपी रहे हैं। विवेक से मृतका की शादी तय हुई थी। श्रद्धा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे सुसाइड की वजह अशीष तिवारी, विवेक गुप्ता और अनिल रावत हैं। आई एम सॉरी फॉर दिस…।

Back to top button