highlightPolitics

जल्द उत्तराखंड में होगी पीएम मोदी की रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। चुनाव के प्रचार-प्रसार में पार्टियां जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में जल्द ही पीएम मोदी उत्तराखंड आने वाले हैं। उत्तराखंड में तीन स्थानों पर उनकी रैली प्रस्तावित है।

जल्द उत्तराखंड में रैली करेंगे पीएम मोदी

भाजपा प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में तीन रैलियां आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथि व स्थान कि जल्द घोषणा करेगी।

दो रैलियां गढ़वाल मंडल में तो एक होगी कुमाऊं में

मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की जो तीन रैलियां उत्तराखंड में होनी हैं उनमें से दो रैलियां गढ़वाल मंडल में होंगी। जबकि एक कुमाऊं मंडल में हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रधानमंत्री की रैली हरिद्वार, उधमसिंहनगर व श्रीनगर में करा सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button