Big NewsUttarakhand

38वें नेशनल गेम्स का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, सीएम धामी के आमंत्रण को दी स्वीकृति

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। जिसमें शामिल होने के लिए सीएम धामी ने पीएम मोदी को आमंत्रण दिया था। पीएम मोदी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अब प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

38वें नेशनल गेम्स का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

38वें नेशनल गेम्स का पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली दौरे के दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी से राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने का आग्रह किया था। जिसके लिए पीएम मोदी ने अपनी स्वीकृति दी है। जिसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

28 जनवरी से होंगे 38वें नेशनल गेम्स

आपको बता दें कि 38वें नेशनल गेम्स 28 जनवरी से शुरू होंगे। जो कि 14 फरवरी तक चलेंगे। राष्ट्रीय खेलों के लिए कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। नेशनल गेम्स के इंवेट प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होंगे।

जिसमें से सबसे ज्यादा देहरादून जिले में होने हैं। देहरादून में 16 गेम्स प्रस्तावित हैं। तीन गेम्स हरिद्वार में, सात खेल नैनीताल जिलें में होंगे। राष्ट्रीय खेलों के दो इवेंट टिहरी जिले में होंगे। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 5 इवेंट और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में एक-एक इवेंट होना है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button