National

36 घंटे, 7 राज्य और 8 अलग-अलग कार्यक्रमों में पीएम मोदी होंगे शामिल, करेंगे 5000 किमी की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल से दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वे 36 घंटों में सात राज्यों में आठ अलग-अलग कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में 5000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

दिल्ली से शुरू होगी पीएम की यात्रा

बताया जा रहा है कि पीएम सबसे दिल्ली से  मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके बाद वह केरल का दौरा करेंगे और वहां से पश्चिम में केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए दिल्ली वापस लौंटेंगे। 

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम

प्रधानमंत्री के इस लंबे कार्यक्रम पर बातचीत करते हुए अधिकारियों ने बताया- पीएम मोदी 24 अप्रैल की सुबह अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। दिल्ली के खजुराहो तक यात्रा करते हुए रीवा जाएंगे। वहां वो एक राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे 200 किमी की यात्रा करते हुए खजुराहो वापस आएंगे। इसके बाद कोच्चि की यात्रा करेंगे। यहां वे 1700 किमी की हवाई यात्रा करते हुए युवम कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। 

कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे पीएम

पीएम मोदी कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे। यहां प्रधानमंत्री वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पण भी करेंगे। यहां से सूरत के रास्ते लगभग 1570 किमी की दूरी तय करते हुए पीएम मोदी सिलवासा जाएंगे, जहां वे NAMO मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। इसके अलावा वहां भी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 

इसके बाद पीएम मोदी देवका सीप्रंट के उद्घाटन के लिए दमन जाएंगे। यहां से 110 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए वह सूरत आएंगे। अपनी यात्रा में 940 किमी की दूरी और जोड़ते हुए पीएम मोदी सूरत से वापस दिल्ली आएंगे। प्रधानमंत्री 5,300 किमी की चौंकाने वाली हवाई यात्रा करेंगे। उत्तर से दक्षिण भारत की यह यात्रा पीएम मोदी केवल 36 घंटों में पूरा करेंगे।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें