
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के मुख्य समारोह में आज देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम ने उत्तराखंड की धामी सरकार की भी प्रशंसा की।
PM Modi ने की सीएम धामी की प्रशंसा
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने UCC को गंभीरता से लागू करते हुए, दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल प्रस्तुत की है। इसी तरह राज्य सरकार ने धर्मांतरण विरोधी, दंगा नियंत्रण कानून से भी राष्ट्र-हित को लेकर साहसिक नीति अपनाई है।
विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बन सकता है Uttarakhand: PM
पीएम मोदी ने कहा कि Uttarakhand अगर ठान ले तो अगले कुछ ही सालों में खुद को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर स्थापित कर सकता है। यहां के पवित्र मंदिर, आश्रम, योग को ग्लोबल नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। यहां हर विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र विकसित किए जाने की जरूरत है।
विंटर टूरिज्म के लिए की सरकार की प्रशंसा
पीएम ने कहा कि जब पयर्टक यहां होमस्टे के घरेलू माहौल में डुबके, चुडकानी, रोट, अरसा और झंगोरा की खीर खाएंगे तो तो फिर दूसरी- तीसरी बार भी यहां आना चाहेंगे। इसलिए उत्तराखंड को अपने अंदर छुपी हुई संभावना पर फोकस करना होगा। पीएम ने प्रदेश में विंटर टूरिज्म शुरू करने के लिए भी सरकार की प्रशंसा की है।
PM मोदी ने कहा उत्तराखंड में सर्दियों में आने वाले पयर्टकों की संख्या बढ़ने से आर्थिकी मजबूत होगी। पीएम ने सरकार द्वारा आदि कैलाश में आयोजित हाई ऑल्टीट्यूट मैराथन और आदि कैलाश परिक्रमा रन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि 3 साल पहले तक आदि कैलाश में साल में दो हजार से कम पर्यटक आते थे, आज यह संख्या बढ़कर 30 हजार हो चुकी है। इसी तरह बाबा केदार के धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या भी 17 लाख तक पहुंच चुकी है।
फिल्म डेस्टिनेशन बन चुका है उत्तराखंड: PM
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड अब फिल्म डेस्टिनेशन बन चुका है, राज्य की नई फिल्म नीति से यहां शूटिंग आसान हो गई है। इसी तरह उत्तराखण्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है। वेड इन इंडिया मुहिम का लाभ उठाने के लिए उत्तराखंड को आलीशान सुविधाओं के साथ कुछ डेस्टिनेशन विकसित करने होंगे।