National

सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के बाद PM MODI का पोस्ट वायरल, कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले नेता बन गए है। अपने कार्यकाल के उन्होंने 4,399 दिन पूरे कर लिए है। इसी बीच उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के बाद PM MODI ने कहा ये

प्रधानमंत्री मोदी का ये रिकॉर्ड उनका केंद्र सरकार में 12 साल से ज्यादा के कार्यकाल को दर्शाता है। सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के बाद पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है। एक्स पर उन्होंने लिखा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।”

ये भी पढ़ें:- नेहरू से आगे निकले मोदी!, बने भारत के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता Modi Longest Serving PM

सरकार के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

इससेपहले पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने 12 साल पूरे हुए थे। जिसको लेकर पार्टी ने भी एक पोस्ट किया था। पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण और सेवाभाव हमारी अमूल्य पूंजी रही है। बीते 12 वर्षों में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से प्रेरित निरंतर प्रयासों से ही आज हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हैं।”

अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने दी बधाई

पीएम मोदी की इस उपल्ब्धि के बाद देश के साथ-साथ विदेशों से भी उन्हें बधाई मिल रही है। अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने भी पीएम मोदी को इस उपलक्क्ष पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। यह उपलब्धि दशकों की उनकी समर्पित जन-सेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है! उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

पीएम मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड

मालूम हो कि नेहरू 1947 से लेकर 1964 में अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे। हालांकि उनके इस कार्यकाल में पहले आम चुनाव से पहले के भी साल शामिल थे। बता दें कि 1951-52 में भारत का पहला आम चुनाव हुआ था।

जिसमें नेहरू को लोगों द्वारा चुना गया था। उससे पहले तक वो यानी 15 अगस्त 1947 से वो केवल अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। उस समय देश का संविधान नहीं बना था और संविधान सभा ही अस्थायी संसद की भूमिका निभा रही थी।

तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी लगभग 16 साल तक पीएम के पद पर रहीं। लेकिन उनका ये कार्यकाल दो अलग-अलग अवधियों में बंटा हुआ था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें