National

Trump की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग पर PM Modi का रिएक्शन, कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ एक होटल में डिनर (कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर) के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। हमले के दौरान ट्रंप समेत कई अन्य अधिकारी वहीं पर थे। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तुरंत ही डोनाल्ड ट्रंप को बाहर निकाला गया। उप राष्ट्रपति जेडी वैंस को भी जल्दबाजी में बाहर निकाला गया। वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की माने तो कार्यक्रम में सात से आठ बार गोलियां चलीं। इसी बीच इस हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कड़ी निंदा की है।

ये भी पढ़ें:- Trump पर चली गोली, अफ़रा-तफ़री के बीच राष्ट्रपति को निकाला बाहर, पकड़ा गया शूटर

ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग पर PM Modi का रिएक्शन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हमले को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “ये जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।”

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को मारी गोली

अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने हमलावर पर जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान कैलिफोर्निया के एक 30 साल व्यक्ति के रूप में हुई है।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन हिल्टन में बातचीत कर रहे थे। तभी तेज धमाकों की आवाज़ सुनाई दीं। सीक्रेट सर्विस ने ‘नीचे रहने’ के लिए कहा। सभी गोलियों की आवाज सुनकर टेबलों के नीचे छिप गए। पहले ट्रंप को सुरक्षित बाहर लेकर गए। थोड़ी देर बाद सुरक्षा टीम रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बाहर लेकर गई।

ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर!, 232 यात्रियों से भरी फ्लाइट के इंजन में लगी आग; झुलसे लोग, तुरंत रनवे किया बंद

सुरक्षा में बड़ी चूक!

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान हुई ये घटना सुरक्षा में बड़ी चूक है। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘शूटर पकड़ा गया है और इस डिनर को फिर से आयोजित किया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “वॉशिंगटन डीसी में शाम काफ़ी घटनापूर्ण रही। सीक्रेट सर्विस और क़ानून व्यवस्था की टीम ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तुरंत और बहादुरी से क़दम उठाया।”

पकड़ा गया हमलावर

उन्होंने लिखा, “हमलावर पकड़ा जा चुका है। मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम जारी रहे। लेकिन पूरा फ़ैसला क़ानून व्यवस्था की टीम करेगी। वे जल्द ही निर्णय लेंगे। चाहे जो भी फ़ैसला हो, शाम अब पहले जैसी नहीं होगी और हमें इसे दोबारा करना पड़ेगा।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें