Trump पर चली गोली, अफ़रा-तफ़री के बीच राष्ट्रपति को निकाला बाहर, पकड़ा गया शूटर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ एक होटल में डिनर (कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर) कर रहे थे। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत ही डोनाल्ड ट्रंप को बाहर निकाला गया। उप राष्ट्रपति जेडी वैंस को भी जल्दबाजी में बाहर निकाला गया। वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की माने तो कार्यक्रम में सात से आठ बार गोलियां चलीं। इसके के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि शूटर पकड़ा गया।
Donald Trump की डिनर पार्टी में गोलियों की बौछार
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन हिल्टन में बातचीत कर रहे थे। तभी तेज धमाकों की आवाज़ सुनाई दीं। सीक्रेट सर्विस ने ‘नीचे रहने’ के लिए कहा। सभी गोलियों की आवाज सुनकर टेबलों के नीचे छिप गए। पहले ट्रंप को सुरक्षित बाहर लेकर गए। थोड़ी देर बाद सुरक्षा टीम रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बाहर लेकर गई। पत्रकार डैनियल ने बताया, “यह डिनर में हाल के समय में पहली सुरक्षा चूक है, शायद पहली बार. यह भी पहली बार था जब ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।”
ये भी पढ़ें:- Trump युद्ध में निकाल रहे न्यूक्लियर मिसाइल?, बोले- ‘ मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल…’
पकड़ा गया शूटर
व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान हुई ये घटना सुरक्षा में बड़ी चूक है। इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘शूटर पकड़ा गया है और इस डिनर को फिर से आयोजित किया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “वॉशिंगटन डीसी में शाम काफ़ी घटनापूर्ण रही। सीक्रेट सर्विस और क़ानून व्यवस्था की टीम ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तुरंत और बहादुरी से क़दम उठाया।”
उन्होंने लिखा, “हमलावर पकड़ा जा चुका है। मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम जारी रहे। लेकिन पूरा फ़ैसला क़ानून व्यवस्था की टीम करेगी। वे जल्द ही निर्णय लेंगे। चाहे जो भी फ़ैसला हो, शाम अब पहले जैसी नहीं होगी और हमें इसे दोबारा करना पड़ेगा।”
ये भी पढ़ें:- नकाब लगाकर हमला, फिर किया पीछा… होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाज को पकड़ा Video
क्या ईरान ने कराया हमला?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बात करना चाहता है तो वो बस एक फोन कॉल दूर है। इस घटना के बाद ट्रंप ने अपने दूतों का इस्लामाबाद दौरा रद्द कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ये कार्यक्रम अभिव्यक्ति की आज़ादी को समर्पित था और इसका मक़सद सबको जोड़ना था। लेकिन एक आदमी कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने आया। उसे सीक्रेट सर्विस के बहादुर सदस्यों ने रोक लिया।”
सोशल मीडिया पर शूटर की तस्वीर
“अभी सोशल मीडिया पर उस आदमी की हिरासत में ली गई तस्वीर और सुरक्षा कैमरे की फ़ुटेज साझा की है, जिसमें गोलीबारी की शुरुआत दिखाई देती है। संदिग्ध व्यक्ति बहुत बीमार है”
ये भी पढ़ें:-Trump ने की हदे पार! भारत के लिए की बेहद घटिया टिप्पणी, पढ़कर खौल उठेगा आपका खून
हमले में सर्विस अधिकारी को लगी गोली
ट्रंप ने बताया कि एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी को काफी नजदीक से गोली लगी। लेकिन बुलेट-प्रूफ़ जैकेट की वजह से वो बच गए। उन्होंने कहा, “मैंने अभी उस अधिकारी से बात की है और वह बिल्कुल ठीक है. उसका मनोबल बहुत ऊँचा है, हमने उसे कहा कि हम उससे प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं।”
सुरक्षा ख़तरे की नहीं थी जानकारी
ट्रंप ने ये भी बताया कि कि उनकी टीम इस सुरक्षा ख़तरे की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता इसका मक़सद क्या था, लेकिन संदिग्ध काफ़ी बुरा दिखता है।” राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया, “संदिग्ध 50 गज दूर से दौड़कर आया और उसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने अपनी बंदूकें निकालीं. अधिकारियों ने कैलिफ़ोर्निया में संदिग्ध के अपार्टमेंट पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।”
हर साल होता है डिनर लेकिन…
पत्रकार डैनियल ने बताया, ”वॉशिंगटन हिल्टन में होने वाले इस कार्यक्रम में हर साल राष्ट्रपति, कई कैबिनेट मंत्री और प्रशासन के बड़े अधिकारी आते हैं. इसके अलावा सैकड़ों पत्रकार भी मौजूद रहते हैं। मुख्य हॉल में जाने के लिए मेहमानों को वैसी ही सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है, जैसी एयरपोर्ट पर होती है. होटल के बाहर भी सुरक्षा रहती है।”
पहले कभी नहीं हुई ऐसी घटना
डैनियल बुश ने आगे बताया, ”यह वॉशिंगटन का सबसे सुरक्षित कार्यक्रम माना जाता है। पहले कभी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में ऐसी घटना नहीं हुई. लेकिन आज रात जो हुआ, उसके बाद इस कार्यक्रम की सुरक्षा पर और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। मुख्य हॉल में जाने के लिए मेहमानों को वैसी ही सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है, जैसी एयरपोर्ट पर होती है. होटल के बाहर भी सुरक्षा रहती है।”
डैनियल बुश ने बताया, ”ये वॉशिंगटन का सबसे सुरक्षित कार्यक्रम माना जाता है। पहले कभी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में ऐसी घटना नहीं हुई. लेकिन आज रात जो हुआ, उसके बाद इस कार्यक्रम की सुरक्षा पर और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.”