Big NewsNational

PM Modi आज शाम कर सकते हैं बड़ा ऐलान!, पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से मीटिंग

PM Modi Meeting with CM’s Today: मिडिल ईस्ट में तनाव (IRAN-ISRAEL WAR) खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ना ही इसके कोई संकेत मिल रहे हैं। ईरान-इजराइल और यूएस के बीच चल रही इस वॉर की वजह से वैश्विक तनाव बढ़ रहा है। तेल और LPG सप्लाई को लेकर ग्लोबल लेवल पर चिंताएं पहले से ही बढ़ी हुई है। 

दुनिया भर में इस वॉर का असर देखने को मिल रहा है। तो वहीं भारत भी इससे अछूता नहीं है। इसी पश्चिम एशिया में युद्ध से बने हालात को लेकर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। जिससे अहम बातचीत की जाएगी। ऐसे में सभी मुख्यमंत्रियों की मीटिंग के बाद कहा जा रहा है कि आज शाम पीएम मोदी बड़ा ऐलान कर सकते है।

ये भी पढ़ें:- सरकार ने पेट्रोल-डीजल कर दिया सस्ता! Petrol Diesel Excise Duty घटाई, जानें कितनी कम होगी कीमत?

पीएम मोदी की आज शाम मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग PM Modi Meeting with CM’s Today

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। बातचीत में राज्यों की तैयारी और योजनाओं पर चर्चा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इस संकट से निपटने के अगले कदम पर भी बात होगी। ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। हालांकि जिन पांच स्टेस्ट्स में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उन पांच राज्यों के मुख्यमंत्री इस बातचीत में शामिल नहीं होंगे।

‘भारत में कोरोना जैसे हालात के लिए तैयार रहे जनता’- पीएम मोदी

आपको बता दें कि सभी मुख्यमंत्रियों के साथ इस हाई लेवल मीटिंग से पहले संसद में पीएम ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में युद्ध से बन रहे हालात में कोविड के दौर को याद किया। उन्होंने देश की जनता से भारत में कोरोना जैसे हालात के लिए तैयार रहने को कहा था। उन्होंने कहा था कि युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है। लोकसभा में मोदी ने कहा था, “इस युद्ध के कारण दुनिया में जो हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है।”

ये भी पढ़ें: भारत में फिर लगने वाला है लॉकडाउन!, Lockdown due to War’ सर्च से देश में हलचल

PM Modi आज शाम कर सकते हैं बड़ा ऐलान!

जिसके लिए उन्होंने राज्यों से सहयोग की अपील की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के महासंकट में केंद्र और राज्यों ने टीम इंडिया बनकर कोविड मैनेजमेंट का बेहतरीन मॉडल सामने रखा था। खबरों की माने तो ऐसा ही कुछ शुक्रवार को होन जा रही मीटिंग में भी होगा।

इसमें पीएम मोदी का उद्देश्य इस मुश्किल समय में केंद्र और राज्यों के प्रयासों को एकजुट करना है। आज शाम को पीए मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। खबरों की माने तो इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी आज शाम बड़ा ऐलान कर सकते है।

ये भी पढ़ें: वॉर के बीच Crude Oil Price फिर 100 डॉलर के पार, भारत में होगी किल्लत, बढ़ेंगे दाम?

मीटिंग में किस मुद्दे पर हो सकती है चर्चा?

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से पैनिक ना फैले इसके लिए भी कदम उठाए जा सकते है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में पीएम और सभी मुख्यमंत्री कालाबाजारी रोकने, पैनिन ना फैले, सही जानकारी पहुंचे और कई अहम मुद्दों पर बात हो सकती है।

ईरान-इजराइल वॉर में क्या चल रहा है?

आपको बता दें कि ईरान-इजराइल के बीच चल रही वॉर अभी फिलहाल रूकती हुई नजर नहीं आ रही हैं। अमेरिका के शांति प्रस्ताव को पहले ही ईरान ठुकरा चुका है। ऐसे में वॉर लंबी चलने से ना सिर्फ कच्चे तेल और गैस स्पलाई में संकट आएगा बल्कि वैश्विक महंगाई खासकर खाद्य सुरक्षा, उर्वरक (fertilizer) की कमी और समुद्री व्यापार मार्गों में रुकावट के कारण आर्थिक विकास की रफ्तार भी धीमी हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें