National

भगवान राम के प्रिय रंग की पगड़ी पहनकर पीएम मोदी ने मनाया 75th republic day, जानें क्यों है खास?

भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की। पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस खास मौके पर पीएम मोदी केसरी रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए।

पीएम मोदी का 75th republic day look

बता दें कि पीएम मोदी की इस पगड़ी का लुक बांधनी पगड़ी से मिलता जुलता है। पीएम ने इसी तरह की लाल, गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भी पहनी थी। इस पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी पहनी।

क्यों है पीएम मोदी की पगड़ी खास?

पीएम मोदी की पगड़ी में कई रंग है लेकिन केसरी रंग सबसे ज्यादा निखर रहा है। दरअसल, इस रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। जिस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

महिला थीम पर आधारित है 75th republic day

इस साल के समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं। यह गणतंत्र दिवस खासकर महिलाओं को केंद्रित हैं। इस बार के गणतंत्र दिवस की झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। सबसे बड़ा बदलाव तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी का मार्च हैं। इसमें थल सेना की ओर से इस मार्च का नेतृत्व कैप्टन शरण्या राव कर रही है। कैप्टन शरण्या राव ने कहा कि, मैं थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हूं। मेरे लिए यह गर्व की बात है, क्योंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है।

Back to top button