UttarakhandBig NewsDehradun

पीएम ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत की सौगात, अब 4.45 घंटे में होगा देहरादून से दिल्ली तक का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। अब देहरादून से दिल्ली तक का सफर 4.45 घंटे में तय किया जा सकेगा।

पीएम ने वंदे भारत को हरी झंडी

दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ने का काम करेगी। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्वतमाला योजना उत्तराखंड का भविष्य बदलने जा रही है। ट्रेन शरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह रेलवे का स्वर्णिम युग है। स्वदेश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन यहां से चलने जा रही है। जल्द ही दुर्गुम इलाकों में भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएगी। पहाड़ के लिए यह एक एक सपना था। जल्द ही ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक भी ट्रेन चलेगी।

ये होगी वंदे भारत की विशेषता

  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से स्वदेश निर्मित और देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है।
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी, वाई-फाई युक्त, वैक्यूम आधारित बायो टायलेट, आटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं।
  • वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और उनमें स्वचालित दरवाजे लगे हैं।
  • वंदे भारत ट्रेन के चेयर को 180 डिग्री तक घुमाया भी जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button