Uttarkashihighlight

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आस्था के साथ खिलवाड़, जानकीचट्टी पर अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

यात्रा पड़ावों में अवैध अंग्रेजी शराब का व्यवसाय तेजी से फैल रहा है। आये दिन कोई न कोई व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को बेचते हुए पकड़ा जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्ग जानकीचट्टी पर एक युवक को शराब बेचते गिरफ्तार किया है।

जानकीचट्टी यात्रा मार्ग पर अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार को यमुनोत्री धाम के मुख्य पडाव जानकीचट्टी में बडकोट पुलिस ने नेपाली मूल के युवक सुशील शर्मा (31) निवासी उत्तरकाशी को 1 पेटी 2 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

चारधाम यात्रा के बीच अवैध नशे व मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी पुलिस यात्रा मार्ग पर अवैध नशे व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की गिरफ़्तारी को लेकर नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button