Haridwar NewsHighlight

देर रात तक dj बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा पांच हजार का चालान

हरिद्वार पुलिस ने देर रात ध्वनि प्रदूषण करने की सूचना पर डीजे बजाने वाले संचालक को सबक सिखाया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका पांच हजार का चालान काटा है.

देर रात dj बजाना पड़ा भारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात तक रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत डीजे बज रहा है. हरिद्वार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने पर डीजे संचालक विजय कुमार पुत्र स्व मदन पाल निवासी क्यू 60 शिवालिक नगर को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने काटा पांच हजार का चालान

पुलिस ने डीजी संचालक विजय कुमार का पुलिस अधिनयम के तहत 5000 हजार रुपए का चालान काटा है. पुलिस ने युवक को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो भविष्य में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें