highlightPithoragarhUttarakhand

पिथौरागढ़: हिमपात बढ़ा रहा परेशानी, बर्फबारी के बीच माइग्रेशन पर जा रहे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी

पिथौरागढ़ जनपद में मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मल्ला जोहर की तरफ जाने वाले धापा मार्ग पर ग्लेशियर खिसक गया था। जिसके कारणमार्ग बंद हो गया था। सोमवार को मार्ग खोल दिया गया है। लेकिन लगातार हो रहे हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र से फिर ग्लेशियरों के खिसकने का खतरा बना हुआ है।

पैदल यात्रा करने वालों के लिए खोला मार्ग

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने की वजह से अस्थायी ग्लेशियर बन रहे हैं। रविवार को चिरकानी के समीप ग्लेशियर टूटकर मार्ग पर आ गया था। जिसके कारण लोग आगे नहीं जा पा रहे थे। हलांकि बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए डोजर लगा दिया है।

सोमवार को पैदल मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए रास्ता खोल दिया है। लेकिन क्षेत्र में फिर ग्लेशियरों के खिसकने का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लगातार हो रहा हिमपात बढ़ा रहा परेशानी

बता दें हर साल जोहार के 13 गांवों के लोग अप्रैल के मध्य से खेतीबाड़ी के लिए माइग्रेशन पर जाते हैं और अक्टूबर माह तक वापस लौटते हैं। लेकिन इस साल लगातार हो रहे हिमपात के चलते ग्लेशियर खिसकने का खतरा बना हुआ है। जिस कारण माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button