Big NewsDehradun

पिथौरागढ़ उपचुनाव: CM के एलान के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलने पहुंची चंद्रा पंत

breaking uttrakhand newsदेहरादून: विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रदेश संगठन और सरकार की ओर से पूर्व दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी को मैदान में उतारने के एलान के बाद चंद्रा पंत आज प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलने देहरादून पहुंची। प्रदेश संगठन ने उनका नाम हाईकमान को भेज दिया है। एक-दो दिन में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान चंद्र पंत को अपनी और प्रदेश संगठन की पहली पसंद बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाकर हाईकमान को भेज दिया।

Back to top button