Big NewsUttarkashi

उत्तरकाशी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप, एक की मौत

उत्तरकाशी में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिकअप सड़क से नीचे 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक मौके से फरार है।

200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन

उत्तरकाशी सड़क मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अनियंत्रित होकर पिकअप दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दुर्घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोंगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को मिकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिकअप चालक घटना के बाद से फरार

इस दुर्घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक का नाम सतीश पुत्र मुरारी लाल है। जो कि ग्राम भैम थत्यूड़ का निवासी है।

पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक की पहचान बुद्धिलाल निवाली नौघर थत्यूड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button