Big NewsNational

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मैसेज से पाइए कीमतों की जानकारी

DIESEL RATE

वाहन चलाने वालों के लिए झटके भरी खबर है। जी हां बता दें कि लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए हैं जिससे जनता की जेब पर ज्यादा भार पड़ेगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई है। जिसका असर घरेलू बाजार में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। आज पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी है। वहीं डीजल के दाम में भी 30 से 31 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 94.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 89.16 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 90.18 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 78.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि मुंबई में डीजल 84.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में 1 लीटर डीजल 81.61 रुपए है जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 83.18 रुपए चुकाना होंगे।

आपको बता दें कि आप SMS के माध्यम से भी पेट्रोल डीजल के दाम जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजकर दाम जान सकते हैं वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर आप मैसेज भेजकर दाम जान सकते हैं।

Back to top button