Dehradun NewsBig News

गाय को रोटी देने गए व्यक्ति को मारी टक्कर, खाई में गिरने से मौत

मसूरी से हादसे की खबर सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास गाय को रोटी देने गए व्यक्ति को गाय ने टक्कर मारकर खाई में गिरा दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

गाय ने मारी व्यक्ति को टक्कर

मृतक व्यक्ति की पहचान जितेंद्र रोहिल्ला (58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र अपने परिवार के साथ मसूरी से देहरादून जा रहे थे। तभी रास्ते में गाय को रोटी देने के लिए उतरे थे। इस दौरान गाय ने उन्हें धक्का मार दिया और वो गहरी खाई में जा गिरे।

अस्पताल ले जाने के दौरान व्यक्ति की मौत

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जितेंद्र को गहरी खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाने के दौरान जितेंद्र रोहिल्ला ने दम तोड़ दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें