Trending

शख्स के हाथ-धोकर पीछे पड़ा सांप! महीने में 5 बार काटा, पहले ही हो जाता है आभास

यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सांप शख्स के हाथ-धोकर पीछे पड़ गया है। शख्स ने दावा किया है कि एक साप ने उसे महीने में पांच बार काटा है। सांप से अपना पीछा छूड़ाने के लिए जब वो अपनी मौसी के घर गया तो वहां भी उसी सांप ने उसे डस लिया। हालांकि डसने के बावजूद शख्स अभी भी जिन्दा है। आइए जानते है क्या हैं पूरा मामला।

24 साल के विकास दुबे को एक ही सांप ने एक महीने के अंदर पांच बार काट लिया है। विकास के मुताबिक सांप उसका पीछा करता है। हर हफ्ते वो उसे काटता है। फिर विकास इलाज करता है और ठीक भी हो जाता है।  

सांप ने घर पर चार बार काटा

मलवां थाना क्षेत्र के सौरा निवासी विकास दुबे ने बताया कि पहली बार उन्हें सांप ने दो जून को काटा था। जिसके बाद वो शहर में प्राइवेट नर्सिंग होम गए। जहां वो दो दिन तक भर्ती रहे। जिसके बाद उसी सांप ने 10 जून की रात दोबोरा विकास को काटा। अस्पताल में इलाज करने के बाद वो फिर घर वापस आ गए।

मौसी के घर भी पहुंचा सांप

तीसरी बार सांप ने उन्हे 17 जून को फिर डसा। चार दिन बाद फिर सांप ने उसे डसा। ऐसे में इतनी बार अस्पताल आने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए। हालांकि चौथी बार सांप के डसने के बाद भी इलाज कर विकास को बचा लिया गया। ऐसे में अब सांप से बचने के लिए विकास अपनी मौसी के घर चला गया। ऐसे में राधानगर में भी सांप ने विकास को डस लिया। ऐसे में सांप के इतनी बार काटने पर डॉक्टरों ने भी हैरानी जताई।

पीड़ित को पहले ही हो जाता हैं आभास

ऐसे में पीड़ित विकास दूबे इस चीज से परेशान हो गए है। उनका कहना है कि हर पल वो दहश्त में रहते है। विकास ने बताया कि उन्हें पहले ही सांप के काटने का आभास हो जाता है। विकास के घर वाले और रिशतेदार सभी परेशान है। परिजनों के मुताबिक सांप के काटने पर काफी बार सांप को ढूढ़ा गया लेकिन वो नहीं मिला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button