Rudraprayaghighlight

Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार, होटलों में सप्लाई करने का था प्लान

चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 15 किलो मटन के साथ पकड़ा है.

Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार

आरोपी की पहचान सुनील पाल पुत्र यशवंत सिंह हाल निवासी सोनप्रयाग मूल निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सुनील ने बताया कि पूर्व में वह मटन-चिकन की दुकान में काम करता था. वह यह मीट बांसवाड़ा से लाकर सोनप्रयाग के होटलों में सप्लाई करने वाला था.

पुलिस ने किया बरामद मटन को नष्ट

सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मटन को नष्ट कर दिया है. साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर 5 हजार का जुर्माना वसूला है. साथ ही आरोपी को भविष्य में इस तरह की गलती न करने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें : Kedarnath dham : बाबा के दर्शन के लिए लाइन में लगने का झंझट खत्म

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button