Dehradun NewsUttarakhand

सड़क पर लेन बदलकर चलने वाले हो जाए सावधान, पुलिस कर रही एक्शन की तैयारी

सड़क पर आगे निकलने की जिद पर लेन की दूसरी तरफ चलने वाले वाहन चालकों के लिए पुलिस अब सख्ती करने जा रही है। चौराहों, रेलवे स्टेशन और सिंगल रोड पर ये समस्या आम बनी हुई है। जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस अब एक्शन की तैयारी में है।

नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस को निर्देशित किया है कि लेन परिवर्तन और भारी वाहनों को सड़क के दाहिनी और दौड़ने वाले लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। अशोक कुमार ने राज्य में नए हाईवे के निर्माण के बाद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर की यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए गए कदम की समीक्षा की।

जनता के साथ संवाद स्थापित कर समाधान ढूंढ़ना है: डीजपी

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की चार बड़े जनपदों में हाईवे बनने के बाद से यातायात की ड्यूटियों में परिवर्तन होने के साथ ही नई चुनौतियां सामने आई हैं। इन समस्या को देखते हुए हमे जनता के साथ संवाद कर नई पहल के साथ समाधान ढूंढ़ना है।

बैठक में ये दिए निर्देश

  • हाईवे पर लापरवाही से लेन परिवर्तन एवं भारी वाहनों के सड़क के दाहिनी ओर चलने पर एमवीएक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जाए।
  • नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध पीपीपी मोड पर आधारित देहरादून में संचालित टोइंग क्रेन सेवा को अन्य जनपदों में भी लागू किया जाए।
  • यात्रा सीजन के लिए पर्याप्त संख्या में पीआरडी जवानों की मांग कर ली जाए साथ ही उन्हें यातायात प्रबंधन की ट्रेनिंग कर शत प्रतिशत यातायात ड्यूटी पर लगाया जाए।
  • मसूरी एवं नैनीताल में दो-दो  सीपीयू हॉक मोबाईल स्थाई रूप से तैनात किए जाए।
  • हाईवे पर ओवरस्पीड की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात एआरटीओ से समनव्य स्थापित कर स्पीड निर्धारित करा लें। संशोधित अधिसूचना जारी कर हाईवे पर साईन बोर्ड लगाए जाए।
  • हाईवे पर अतिक्रमण न हो, आम जनता के सुचारू आवागमन के लिए ऐसा सुनिश्चित किया जाए।
  • चारधाम यात्रा में वापसी के लिए गरुड़चटी से बैराज होते हुए चीला मार्ग का उपयोग किया जाए। गरुड़चटी से बैराज तक वन-वे व्यवस्था लागू करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक टिहरी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश को निर्देशित किया गया।
  • चीला मार्ग पर बीन नदी पर बने रपटे के दोनो तरफ वायरलेस सेट के साथ पुलिस कर्मी को नियुक्त किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें