Big NewsChamoli

गैरसैंण से उठी मूल निवास और भू-कानून की मांग, रामलीला मैदान में जुटे हजारों लोग

प्रदेश में एक बार फिर से मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। गैरसैंण में आज उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों

गैरसैंण में रामलीला मैदान में उतरे लोग

मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रदेशभर से लोग गैरसैंण के रामलीला मैदान में जुटे। भू-कानून समन्वय समिति द्वारा महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। लोगों ने अपनी मांगों के लिए जमकर नारेबाजी की।

chamoli
गैरसैंण में मूल निवास रैली

भू-कानून बनाने के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी

भू-कानून समन्वय समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने रामलीला मैदान में कहा कि प्रदेश में नौकरी, रोजगार, जल, जंगल, जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है। उत्तराखंड में बाहरी लोगों की संख्या 40 लाख से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में मूल निवास 1950 को लागू करने और भू-कानून बनाने के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button