Big NewsUdham Singh Nagar

Rudrapur : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ही कर दिया हमला, बरसाए पत्थर, JCB चालक का फोड़ा सिर

रूद्रपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया। जैसे ही जेसीबी चालक ने आतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की वैसे ही गस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला कर दिया। लोगों ने जमकर पथराव किया। जिस से जेसीबी चालक बुरी तरह घायल हो गया।

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ही कर दिया हमला

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन के साथ पहुंचे लोनिवि अधिकारियों ने दो जेसीबी की मदद से भूमि पर अतिक्रमण को तोड़ने का काम शुरू किया। इससे गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक पर हमला बोल दिया। लोगों ने पथराव कर जेसीबी चालक को घायल कर दिया। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद की जा रही थी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग की जगह पर काबिज लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया लोकिन इसके बावजूद कार्रवाई जारी रही। सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को 24 घंटे का वक्त देने के निर्देश दिए। लेकिन विधायक के जाते ही टीम ने फिर से निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया।

फोड़ दिया जेसीबी चालक का सिर

अतिक्रमण की कार्रवाई फिर शुरू होने के कारण लोगों ने अपना सामान बाहर निकलना शुरू किया। जिस पर विधायक मौके पर दोबारा पहुंचे और कार्रवाई को रुकवाते हुए जेसीबी लौटा दी। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कड़ी फटकार भी लगाई। अतिक्रमण की कार्रवाई को विधायक की ओर से रोकने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने जेसीबी चालक अशोक के सिर पर पत्थर मार दिया। पत्थरबाजी के कारण जेसीबी चालक चोटिल हो गया।

पुलिस ने जेसीबी चालक को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। लोगों को हिरासत में लेने के कारण वहां पर हंगामा हो गया। हंगामा होने पर पुलिस को हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ना पड़ा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button